प्रश्नपत्र में गलतियों पर आयोग का बड़ा फैसला..
उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रश्नपत्र में प्रश्नों की गलतियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने अपने पैनल से 25 विषय विशेषज्ञों को हटा दिया है। साथ ही देशभर से 1000 नए विषय विशेषज्ञ जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।
आपको बता दे कि पिछले दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कई भर्तियों में प्रश्नों के गलत जवाब या प्रश्न की त्रुटियों की वजह से आयोग को असहज होना पड़ा था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विवि के आयोग से जुड़े 25 विषय विशेषज्ञों को मानकों के अनुरूप काम न करने का दोषी पाया है।
इसलिए उन्हें स्थायी तौर पर पैनल से हटा दिया गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे पीसीएस, लोवर पीसीएस, स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा, जूनियर इंजीनियर परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए विषय विशेषज्ञों के उच्च मानदंड को बनाए रखा जाए।
इसके लिए देश के श्रेष्ठ संस्थानों से अनुभवी विषय विशेषज्ञों को ही पैनल में शामिल किया जाए। इसके लिए आयोग की ओर से देश के नामी विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में आयोग के पास 100 विषय विशेषज्ञों की सिफारिश आई है और करीब 350 के बायोडाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने पैनल का विस्तार करते हुए इसमें 1000 विषय विशेषज्ञों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है।

More Stories
आवाज में मिलेगी योजनाओं की पूरी जानकारी, सीएम धामी ने लॉन्च किए ‘मेरी योजना’ ऑडियो क्लिप..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू जल्द..
आज दोपहर खुलेगा केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग पोर्टल, दूसरे चरण के लिए करें आवेदन..