38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने मेडल तालिका में खोला अपना खाता..
उत्तराखंड पुलिस में तैनात ज्योति वर्मा ने वुशु में हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल..
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड का खाता खुल गया। मार्शल आर्ट वुशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में राज्य की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य को पहला पदक मिलने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। राज्य को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति बागेश्वर जिले की हैं। वह अपने गृह जनपद में ही पुलिस में तैनात हैं। प्रतियोगिता में मणिपुर, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, गोवा और उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया। खेल मंत्री का कहना हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। उत्तराखंड की टीमें दूसरे खेलों में भी पदक जीतेंगी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..