निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने बनाया कंट्रोल रूम, ट्रोल फ्री नंबर भी किया गया जारी..
उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आचार संहिता उल्लंघन के साथ ही कई जानकारियों के लिए आयोग ने कंट्रोल रूम बनाया है। आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल का कहना हैं कि इसके लिए ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 18001804280 है। दूरभाष नंबर 01352662253 पर भी कॉल करके जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही ई-मेल पते controlroomsecuk@gmail.com के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। उनका कहना हैं कि कंट्रोल रूम में बतौर सहायक महेश प्रसाद बिजल्वाण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..