विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु धारचूला में 26 सितम्बर को आयोजित होगी जन गोष्ठी..
देहरादून: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के सचिव श्री नीरज सती द्वारा बताया गया कि राज्य के विद्युत उपभोक्ता, सेवाओं से सम्बन्धित नियमों, विनियमों जैसे-बिजली के नये कनेक्शन, बिलों के भुगतान, मीटरिंग एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया विषयक जानकारी देने के उद्देश्य से, उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की तहसील, धारचूला के विकासखण्ड कार्यालय सभागार धारचूला में 26 सितम्बर को जन गोष्ठी ‘‘विद्युत नियामक आयोग-आपके द्वार’’ अभियान आयोजित किया जा रहा है।
श्री सती का कहना हैं कि विकासखण्ड कार्यालय सभागार धारचूला में आयोजित जन गोष्ठी का समय 26 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी सम्बन्धित से इस जन गोष्ठी में उपस्थित होकर आयोग के इस उपभोक्ता सशक्तिकरण अभियान से लाभान्वित होने की अपेक्षा की है।

More Stories
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जुलाई तक करें आवेदन..
राजाजी टाइगर रिजर्व में AI करेगा वन्यजीवों की निगरानी, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम..
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, प्रदेशभर की विकास योजनाओं के लिए 99 करोड़ रुपये जारी..