अशासकीय स्कूलों के एक लाख से अधिक छात्रों को मुफ्त किताबें मिलेंगी..
उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बाद अब सरकार ने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। आगामी शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 से इन स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों को मुफ्त किताबें मिलेंगी। इससे लगभग एक लाख आठ हजार छात्र लाभान्वित होंगे। पिछले साल सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें दी गईं। किताबों की कीमत केंद्र सरकार वहन करती है। कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी स्कूल के छात्रों को पिछले शैक्षणिक वर्ष में मुफ्त किताबें मिलीं। इस पर अशासकीय स्कूलों ने भी सरकारी स्कूलों की तरह ही इन कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए मुफ्त किताबें देने की मांग की।
जिसके बाद सीएम धामी ने इसी वर्ष 15 नवंबर को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों जैसे अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार की कैबिनेट बैठक में विभाग द्वारा तैयार किए गए इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव के अनुसार सरकारी और निजी संस्थानों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों को मुफ्त किताबें मिलेंगी। विभागीय अधिकारियों के का कहना हैं कि कैबिनेट के प्रस्ताव से गैर सरकारी स्कूलों में एक लाख 8,000 और सरकारी स्कूलों में लगभग तीन लाख 43,000 विद्यार्थियों को लाभ होगा।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..