गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल देगा निःशुल्क बिजली कनेक्शन..
उत्तराखंड: यूपीसीएल प्रदेश में गरीब जनजातीय परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देगा। इसके लिए एक अभियान शुरू किया गया है।ऊर्जा मंत्रालय और जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से ये योजना शुरू हुई है, जिसका खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। यूपीसीएल के संचालन निदेशक एमएल प्रसाद ने सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे घरों की पहचान करें और 31 दिसंबर तक उनके घरों के पास तक इलेक्ट्रिक नेटवर्क पहुंचा दें। जहां ज्यादा लंबी लाइन जानी है, वहां का काम निविदा के माध्यम से किया जाएगा।
उनका कहना हैं कि हर ऐसे घर में बिजली कनेक्शन व मीटर लगाने पर न तो कोई सिक्योरिटी राशि ली जाएगी और न ही सर्विस चार्ज। निशुल्क कनेक्शन होंगे। मीटर लगाने के बाद मकान मालिक की मीटर के साथ तस्वीर, उस जगह की ज्योग्राफिकल लोकेशन के साथ विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद यूपीसीएल के स्तर से आरडीएसएस योजना के तहत इस खर्च का भुगतान केंद्र से मांगा जाएगा। आपको बता दे कि चंपावत जिले के पूर्णागिरी तालुका के 17 घरों को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सौर ऊर्जा से रोशन करेगा। इसके लिए कंपनी यहां सीएसआर फंड से सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट लगाएगा।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..