कल केंद्रीय वित्त मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी उत्तराखंड..
उत्तराखंड: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को देहरादून पहुचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को वो केदारनाथ जाएगी।
बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री जोशीमठ में संस्कृत विद्यालय के छात्रों से संवाद करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री बद्रीनाथ धाम जाएगी। भगवान बद्री-विशाल का आर्शीवाद लेने के बाद मंत्री का माणा गांव जाने का कार्यक्रम है। आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से कई बड़े मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है।

More Stories
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में फेंका गया युवती का शव..
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा ऐलान, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं पर रोक..
मनरेगा के वादे अधूरे, उत्तराखंड में रोजगार अवधि रही बेहद कम..