केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी 141 पीएम श्री स्कूलों की सौगात..
उत्तराखंड: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज देहरादून पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शैक्षिक नीतियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया।
वहीं उन्होंने तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों और 142 पीएम-श्री स्कूलों की आधारशिला रखी। साथ ही उच्च शिक्षा अनुसंधान प्रोत्साहन योजना और उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना का सीएम धामी ने भी शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के 11 जिलों में आवासीय छात्रावास पहले से ही संचालित हैं। इस वर्ष राज्य के 77 कैडेटों को सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिए चुना गया था और उनमें से प्रत्येक को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..