विधानसभा में आज पारित हो सकता है यूसीसी..
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पारित हो सकता है। दो साल की कसरत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड विधेयक 2022 रखकर इतिहास रच दिया। सदन में बिल पेश करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य हो गया है। बता दे कि विधानसभा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। उसके 47 सदस्य हैं। कुछ निर्दलीय विधायकों का भी उसे समर्थन प्राप्त है। ऐसे में यूसीसी विधेयक पारित कराने में कोई कठिनाई नहीं है। चर्चा के बाद यूसीसी विधेयक पारित होना तय माना जा रहा है। समवर्ती सूची का विषय होने की वजह से पारित होने के बाद विधेयक राज्यपाल के माध्यम से अनुमोदन के लिए राष्ट्रपति को भी भेजा जा सकता है।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..