अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 136 पदों पर निकाली भर्ती..
उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ 136 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं विभाग द्वारा 136 रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 10 जनवरी 2024 है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2023 है। विज्ञापन आयोग की वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
इस भर्ती में पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पद, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान) के 3 पद, रेशम विकास विभाग से अधिदर्शक/प्रदर्शक के 10 पद एवं रेशम निरीक्षक के 3 पद सम्मिलित हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 10.01.2024 नियत है, तथा जिसकी अन्तिम तिथि 30.01.2024 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड / प्रसारित कर दिया गया है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..