23 अक्टूबर को धामी कैबिनेट की बैठक में यूसीसी नियमावली को मिल सकती है मंत्रिमंडल की मंजूरी..
उत्तराखंड: 23 अक्टूबर को धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक को अब तक सबसे अहम बैठक माना जा रहा है। बैठक में यूसीसी नियमावली को रखा जाएगा। जिसके बाद इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद प्रदेश में यूसीसी लागू किया जा सकता है। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद न्याय विभाग को भेजा जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में यूसीसी लागू किया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को प्रदेश भर यूसीसी लागू किया जा सकता है। शुक्रवार को यूसीसी के लिए गठित की गई कमेटी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी (UCC) का ड्राफ्ट सौंपा था। जिसके बाद अब कुछ ही समय में इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यूसीसी के लागू होने के बाद उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक में महिला नीति का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 के ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके तहत चाइल्ड ऐबयूज, पॉर्नोग्राफी, डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुडी गंभीर समस्याओं के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, ड्रग एडिक्शन और देह व्यापार में धकेल दी गई माहिलाओं के पुनर्वास जैसे विषयों को जगह दी गई है। अगर कोई महिला इसका सामना करती है तो उसे नीतिगत साहयता मिलेगी।

More Stories
30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस सेवा रहेगी 24×7 उपलब्ध..
उत्तराखंड में हेलीपैड समेत कई परियोजनाओं के लिए 51 करोड़ स्वीकृत..
दून फिल्म स्कूल बना ग्लोबल फिल्म एजुकेशन का केंद्र, भारत-ब्राज़ील के छात्र साथ करेंगे फिल्म निर्माण..