गंगोत्री हाईवे पर पलटा 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक..
उत्तराखंड : 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक जांगला पुल के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। इनमें से चार कांवड़ियों को सामान्य चोटें आई हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कांवड़ियों को आर्मी हॉस्पिटल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। अन्य कावड़ियों की स्थिति सामान्य है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्षिल जांगला पुल के पास कांवड़ियों का ट्रक सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित निकाला।
शनिवार को 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक जांगला पुल के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। इनमें से चार कांवड़ियों को सामान्य चोटें आई हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कांवड़ियों को आर्मी हॉस्पिटल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। अन्य कावड़ियों की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अब कांवड़ियों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

More Stories
मामूली विवाद बना खूनखराबा, सैर कर रहे ब्रिगेडियर को लगी गोली..
रुद्रप्रयाग की सभ्या नेगी ने बढ़ाया मान, अंडर-23 टीम में जगह..
हरिद्वार-ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड व्यवस्था शुरू, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ..