उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द..
उत्तराखंड: परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन के चलते सभी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी है। परिवहन निगम की ओर से छुट्टियां रद्द करने के आदेश भी जारी का दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक को पत्र भेजा गया है।
जिसमें कहा गया है कि 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी। दीपक जैन ने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें। इसके साथ ही देहरादून-ऋषिकेश सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए।

More Stories
धामी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए चेहरे शामिल..
देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, SUV ने दीवार तोड़कर घर में मारी एंट्री..
हेली सेवा में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, केदारनाथ के लिए अप्रैल से खुलेगी टिकट बुकिंग..