जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार..
उत्तराखंड : घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी। शाम को ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के टाट गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। बीमारों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, सोनप्रयाग क्षेत्र में दो नेपाली मूल के युवकों ने नशीला पदार्थ खा लिया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बृहस्पतिवार दोपहर को टाट गांव के विजेंद्र सिंह जंगल से मशरूम लेकर आया। घर में पत्नी सूमा देवी, बेटा सुमित के साथ उन्होंने मशरूम की सब्जी खाई। कुछ देर बाद ही उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगी।
शाम को ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी स्थिति खबरे से बाहर है। दूसरी तरफ सोनप्रयाग में रात करीब आठ बजे नेपाल मूल के दो युवकों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने कुछ नशीले पदार्थ खाया है। अब दोनों की स्थिति ठीक है।

More Stories
आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, जौलीग्रांट SDRF मुख्यालय में बनेंगे नए ट्रेनिंग कॉम्पोनेंट..
उत्तराखंड के किसानों के लिए खुशखबरी, घेर-बाड़ योजना के लिए केंद्र से 25 करोड़ मंजूर..
धामी सरकार का बड़ा ऐलान, अल्मोड़ा में बनेगा दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर..