उत्तराखंड का लाल मणिपुर में शहीद..
आज पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव..
उत्तराखंड: प्रदेश का एक और लाल देशसेवा करते हुए शहादत को गले लगा गया है। अल्मोड़ा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। उनका पार्थिव शरीर जल्द ही उनके गांव पहुंचने वाला है। आपको बता दे कि अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..