कल श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट..
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर करीब 2000 श्रद्धालु गोविंदघाट और घांघरिया पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार को गोविंदघाट से श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। 25 मई को सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना हैं कि यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं का गोविंदघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

More Stories
कई जिलों में बदलेगी तस्वीर, सड़क निर्माण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत..
गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाली फिल्म ‘ढोली’ का टीजर लॉन्च..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी..