उत्तराखंड के दो जिलों में फिर आचार संहिता होगी लागू..
विधानसभा उपचुनाव की तिथि जारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के समाप्त होने के साथ ही, चमोली और हरिद्वार जिलों में नई चुनावी गतिविधियों की तैयारी शुरू हो रही है। चुनाव आयोग ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र (चमोली) और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र (हरिद्वार) में उप-चुनाव का ऐलान किया है। यह नए उप-चुनाव के प्रदेश की राजनीतिक दलों और जनता के लिए महत्वपूर्ण है।
बद्रीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था, और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके परिणामस्वरूप, बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद से यह सीट अभी भी खाली है। लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे, लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण, चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब, उसके निस्तारण के बाद, आयोग ने तिथि जारी कर दी है।
चुनाव कार्यक्रम कि तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि – 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि – 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि – 10 जुलाई
मतगणना की तिथि – 13 जुलाई

More Stories
प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी..
उत्तराखंड में ग्रामीण रोजगार को नई रफ्तार, आज से लागू हुई 125 दिन रोजगार वाली योजना..
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा की कमान नए अधिकारियों को..