तहसील दिवस के मौके पर दो शिकायतों का किया गया निस्तारण..
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तहसील बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियादियों ने कुल पांच शिकायतें दर्ज की, जिनमें दो शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जबकि शेष तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
प्रभारी तहसीलदार बसुकेदार बल्लू लाल की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान ग्राम कौशलपुर निवासी किरणदास ने अतिवृष्टि के कारण उनके आवासीय भवन के आगे पुश्ता ढहने की शिकायत दर्ज करते हुए पुश्ता निर्माण की मांग की।
सतेश्वरी देवी ग्राम नैणी पौंडार ने स्वजल विभाग से स्वीकृत शौचालय की शेष धनराशि निर्गत न करने को लेकर शिकायत दर्ज की। जयंती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार ने कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायतें दर्ज कराई गई, उनका निराकरण के लिए यथाशीघ्र संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डाॅ हेमा असवाल, खंड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि एसएच आर्य, एबीडीओ केएस पंवार, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई गोपाल सिंह चौहान, सहायक अभियंता जल संस्थान नरेंद्र जगवाण, सहायक अभियंता लोनिवि अजय थपलियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों सहित फरियादी मौजूद रहे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..