तनिष्का ने राज्य स्तरीय अंडर 15 महिला टीम में फास्ट बोलर सिलेक्शन..
रुद्रप्रयाग। देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या फिर खेल का मैदान। हर जगह पहाड़ के लोगों का जलवा हमेशा कायम रहा है। पहाड़ी अपनी प्रतिभा की बदौलत देशभर में हमेशा उत्तराखंड का नाम रोशन करते आ रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा गांव की रहने वाली तनिष्का राणा ने दिल्ली राज्य स्तरीय अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम मे बतौर फास्ट बॉलर क्वालिफाइड किया है। यह बड़ी सफलता उनके परिवार के लिए तो है ही, बल्कि रुद्रप्रयाग जिले और उत्तराखंड के लिए भी एक गर्व की बात है।
तनिष्का का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रहा और पहले गांव में और फिर दिल्ली में कोचिंग के बाद उन्होंने महिला अंडर 15 टीम में बतौर फास्ट बॉलर के रूप में क्वालिफाइड किया। जल्दी ही वह स्टेट लेवल के अंडर 15 टूर्नामेंट में दिल्ली स्टेट की तरफ से खेलेंगी। बता दें कि तनिष्का के पिता अनिल राणा दिल्ली में ही एक प्राइवेट जॉब करते हैं। उनका कहना है कि तनिष्का की रूचि बचपन से क्रिकेट में रही है। इसलिए उसे गांव से लाकर दिल्ली में कोचिंग करवाई और उसकी इच्छा के अनुसार हमेशा सहयोग किया। किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी।
उनका कहना है की जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि हो। परिजनों को भी उसी क्षेत्र में उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए, तभी सफलता मिलती है। ग्रामीण संदीप भटकोटी ने कहा कि तनिष्का राणा ने गांव का रोशन किया है। उनके अंडर 15 महिला टीम में फास्ट बोलर सिलेक्शन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार की बच्ची ने दिल्ली में रहकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। पूरा गांव आज उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..