चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का हो खूब प्रचार- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद..
उत्तराखंड: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का कहना हैं कि चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों का खूब प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इन स्थानों की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो इसके लिए सरकार के साथ धार्मिक गतिविधि से जुड़े लोगों को भी पहल करनी चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा का उद्देश्य इन जगह के बारे में लोगों को जानकारी देना था, जिससे लोग वहां जाकर पुण्य अर्जित कर सकें।
आपको बता दे कि बद्रीनाथ व केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद भी मानवीय गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इस पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। धामों की मर्यादा बनाए रखना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि जोशीमठ में अत्याधुनिक सुविधाओं का अस्पताल बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।भूमि चयन का काम हो चुका है। जल्द आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..