हर शैक्षिक सत्र में अब दस दिन बिना बस्ते के स्कूल आएं छात्र..
सरकारी विद्यालयों में है ये खास तैयारी..
उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में हर शैक्षिक सत्र में 10 दिन बस्ता रहित दिवस मनाया जाएगा। निदेशक एससीईआरटी वंदना की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हर महीने में एक दिन यह दिवस मनाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि राज्य के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में इंग्लिश स्पीकिंग डे एवं शंका समाधान दिवस अंतिम शनिवार को छोड़कर शेष हर शनिवार को पहले की तरह संचालित होते रहेंगे। बता दे कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाएं सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी सबसे पहले बच्चों को कंधों से बस्ते का बोझ कम करने की तैयारी है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा को लेकर डीएम का फील्ड निरीक्षण, श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर जाना हाल
नियामक आयोग का फैसला, सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए पुरानी दरें ही रहेंगी लागू..
स्वास्थ्य जांच की अनदेखी बन रही खतरा, बद्रीनाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं को उपचार की जरूरत..