पैरालंपिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान..
खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित..
उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्य ने पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उत्तराखंड पैरालंपिक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला। खेल मंत्री कहना हैं कि हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है। आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि खेल के प्रति आज लोगो की सोच में बदलाव आया है। पहले जहां खेल को निम्न स्तर का माना जाता था, आज वहीं खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है। आज खेल के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू