चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तेजी, ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होने में 15 दिन से भी कम का समय बाकी है। प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ने भी तेजी पकड़ ली है। टैक्सी, जीप, बस, मिनी बस के ग्रीन कार्ड बनाने के लिए अब लोगों में होड़ दिखने लग गयी है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 300 से ज्यादा कार्ड बन चुके हैं। जबकि 700 से ज्यादा आवेदन कतार में हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होता है। यात्रा को शुरू होने में अब कम समय बचा है। जिस कारण ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में अब तेजी आई है। बता दें कि ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक वाहन स्वामी एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
ग्रीन कार्ड के लिए ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी..
पंजीयन प्रमाण-पत्र।
उत्तराखंड राज्य का कर जमा प्रमाण-पत्र।
फिटनेस प्रमाण-पत्र।
प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र।
उत्तराखंड राज्य का परिमट।
वाहन का बीमा प्रमाण-पत्र।
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 14 लाख पार..
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट खुलने के बाद से ही तेजी से पंजीकरण हो रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए हो रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सबसे पहले आपको पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप रजिस्टर और लॉगिन के आप्शन मिलेंगे। यहां पर क्लिक कर आपको अपना फोन नंबर, अपने राज्य का नाम, अपना नाम और अन्य जानकारी देनी होगी। इसे भरने के बाद आप रजिस्टर कर पाएंगे। आप व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर कोई यात्री इन तरीकों से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो वो पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ ही आप स्मार्ट फोन पर touristcareuttarakhand मोबाइल एप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

More Stories
अग्निवीरों को 10% आरक्षण समेत कई सुविधाएं, CM धामी ने दी जानकारी..
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, बद्रीनाथ रूट पर शटल सेवा शुरू..
घुड़दौड़ी में आदमखोर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में भय का माहौल..