एसआईटी करेगी अब पूर्व में हुई दो परीक्षाओं की जांच, दोबारा खुलेंगे वन दरोगा भर्ती में हुए मुकदमे..
उत्तराखंड : वर्ष 2020 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के बाद अब एसआईटी को पूर्व में हुई दो परीक्षाओं की जांच भी सौंप दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यूकेएसएसएससी की ओर से पूर्व में आयोजित हुई सचिवालय रक्षक व कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच भी एसटीएफ को सौंपी गई है। साथ ही वन दरोगा भर्ती मामले में हुए मुकदमे भी दोबारा खोले जाएंगे।
ब्लूटूथ के जरिये हुई थी नकल..
वर्ष 2020 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी एसटीएफ की ओर से दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..