September 19, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

रूस यूक्रेन संकट- हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से भी बहुत घातक है यूक्रेन पर गिरी मिसाइल..

रूस यूक्रेन संकट- हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से भी बहुत घातक है यूक्रेन पर गिरी मिसाइल..

 

 

देश-विदेश: रशिया और यूक्रेन के बीच युद्ध आगे बढ़ने के साथ-साथ गंभीर होता जा रहा है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के ऊपर किंजल मिसाइल गिराने का दावा किया है। उसका कहना है कि उसने पश्चिमी यूक्रेन में मौजूद हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के लिए यह कदम उठाया है। बता दे कि किंजल मिसाइल हीरोशिया पर गिराए गए फैट मैन बम से 33 गुना ज्यादा न्यूक्लियर पेलोड कैरी कर सकती है। जब रूस किंजल मिसाइल का परीक्षण कर रहा था तो इसे एक गेम चेंजर बताया गया था। अब जबकि रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में इसका इस्तेमाल किया है तो देखना होगा कि यह संघर्ष को किस दिशा में मोड़ता है।

किंजल मिसाइल..

1- किंजल हवा में लांच होनी वाली एक हाइपर सोनिक मिसाइल है। इसकी रेंज 1500 से 2000 किमी बताई जाती है। यह 480 किलो न्यूक्लियर पेलोड कैरी कर सकती है। यह मात्रा हीरोशिया पर गिराए गए फैट मैन बम से 33 गुना ज्यादा है।

2- किंजल का हिंदी में मतलब होता है कटार। बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने मार्च 2018 में किंजल मिसाइल का अनावरण किया था। विशेषज्ञों का दावा है कि किंजल का कॉन्सेप्ट इस्कांदेर-एम जैसी जमीन से लांच होने वाली छोटी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों से लिया गया है।

5- रूसी राष्ट्रपति पुतिन किंजल को एक आदर्श हथियार बताते हैं। यह आवाज से 10 गुना अधिक तेजी से उड़ान भरता हैं और एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने की क्षमता भी रखता है।