
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पलक झपकते ही जमींदोज हुआ होटल..
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते रामपुर में एक 35 कमरों का होटल पलक झपकते ही जमींदोज हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भारी बारिश के बाद लगातार प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। भूस्खलन की चपेट में आने से रामपुर में स्थित 35 कमरों का ये होटल जमींदोज हो गया। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले ही खाली कराया जा चुका था।
आपको बता दें रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले स्थान पर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन से चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए। पांच दिनों पहले गौरीकुंड में भारी भूस्खलन हुआ था। जिसकी चपेट में 23 लोग आए थे। तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी नेपाली मूल के हैं। जबकि 20 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनके लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
More Stories
लक्ष्मणझूला के पास बन रहा बजरंग सेतु जल्द होगा तैयार, जनवरी से खुल सकता है मार्ग..
पंचायत चुनाव विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर ठोका जुर्माना..
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार, मौसम सुधरते ही यात्रियों की रौनक लौटी..