अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, आठ लोग घायल..
उत्तराखंड: नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होता ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत का कहना हैं कि बस में 34 यात्री सवार थे जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

More Stories
अग्निवीरों को 10% आरक्षण समेत कई सुविधाएं, CM धामी ने दी जानकारी..
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, बद्रीनाथ रूट पर शटल सेवा शुरू..
घुड़दौड़ी में आदमखोर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में भय का माहौल..