उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, 7 लोग घायल..
उत्तराखंड: उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बड़कोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर देर रात एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस ग्रामीणों की मदद से बड़कोट सीएचसी लेकर पहुंची। एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है। हादसे को लेकर एसएचओ संतोष कुंवर का कहना हैं कि घटना करीब रात 11 बजे की है। सीएचसी के प्रभारी डॉ अंगद ने कहा कि खांसी गांव के एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है। जबकि छह लोगों का उपचार बड़कोट में ही चल रहा है। सभी घायल मोल्डा व खांसी के निवासी बताये जा रहे हैं।

More Stories
हर पंचायत बनेगी ‘ग्रीन मॉडल’, पौड़ी की सफलता से मिली दिशा..
राज्य में स्पोर्ट्स स्कूल मॉडल लागू, खिलाड़ियों को मिलेगा शुरुआती बढ़त..
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..