केदारनाथ यात्रा पड़ाव पर बड़ा हादसा, मंदाकिनी नदी में गिरा मैक्स वाहन..
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मैक्स वाहन राजमार्ग से गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोगों का रेस्क्यू किया गया। घटना में गंभीर घायलों को हेली एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं वाहन में यूपी, कोलकाता, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के यात्री सवार थे बताए जा रहे हैं। वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस के साथ मेडिकल टीम मौके ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड के समीप मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा था।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..