ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी बस..
उत्तराखंड: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में कई यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है। वहीं हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है। आपको बता दे कि भद्रकाली से टिहरी रोड की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस नरेंद्रनगर से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मची और वो चीख-पुकार मचाने लगे। इस बस दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ तहसीलदार, 108 एंबुलेंस टीम, एसडीआरएफ और फायर स्टेशन की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पातल पहुंचाया गया। गनिमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..