निगमों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पांचवें-छठे वेतनमान का महंगाई भत्ता बढ़ा..
उत्तराखंड: प्रदेश के निगमों और निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। इसके लिए निगम महासंघ ने सरकार का आभार जताया है। बता दें कि पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 443 फीसदी की जगह 455 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं छठे वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 239 फीसदी की जगह 246 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। सातवें वेतनमान में 50 की जगह 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। निगम महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश रणकोटी ने इस आदेश के लिए सरकार का आभार जताया है। उनका कहना हैं कि निगम, निकायों से सेवानिवृत्त हुए उन सभी कर्मचारियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। इससे पहले सेवारत कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल चुका है।

More Stories
SIR अभियान का आगाज, मतदाता सूची अपडेट करने घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ..
गंगा घाट होंगे और सुरक्षित व भव्य, ऋषिकेश में 85 करोड़ की विकास योजना शुरू..
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट सिस्टम पर रोक, जून से मूल तैनाती के आधार पर मिलेगा वेतन..