
मंत्री रेखा आर्या ने किया ताड़ीखेत में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण..
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाडियों को समर्पित कर दिया हैं। मंत्री ने कहा खेल और खिलाड़ियों के लिए ये स्टेडियम लाभदायक होगा. क्षेत्र के लोगों को अपने अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को ताड़ीखेत में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्टेडियम ना होने से खिलाड़ियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था, साथ ही उन्हें अपने खेल अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब मिनी स्टेडियम की शुरुवात होने से खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम लाभदायक सिद्ध होगा।
खेल मंत्री का कहना हैं कि खेल और खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। आज खिलाड़ियों के लिए सरकारी विभाग के नौकरी की व्यवस्था की गई है। रेखा आर्या ने कहा बालक और बालिकाओ की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। उन्हें छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया जा रहा है। रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में होने जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए सभी काम पूरे कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय खेलो की मेजवानी मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है।
More Stories
राजभवन में गूंजा शिक्षक सम्मान, 16 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार..
12.5% घटा मातृ मृत्यु अनुपात, सुरक्षित मातृत्व की दिशा में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम..
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, सुदूर इलाकों में 220 डॉक्टरों की तैनाती..