जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में 9 जिलों में दर्ज 13 मुकदमों में 337 गिरफ्तार..
देश-दुनिया : जुमे की नमाज के बाद उपद्रव से प्रभावित रहे प्रदेश के सभी नौ जिलों में सोमवार को शाम तक कुल 337 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 92 अभियुक्त प्रयागराज में गिरफ्तार किए गए हैं।
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में दर्ज की गई 13 एफआईआर में अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। अब तक सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रयागराज व सहारनपुर में तीन-तीन तथा अन्य सभी जिलों में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं। लखीमपुर खीरी में दर्ज एकमात्र मुकदमे में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

More Stories
स्वर्ण पर भारत का कब्जा बरकरार, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को दी शिकस्त..
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा..
शेफाली की तूफानी पारी, दीप्ति की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत..