समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी,17 फरवरी तक करें आवेदन..
उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की आस में SSC MTS परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, विभिन्न राज्यों में स्थित कार्यालयों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली MTS परीक्षा 2022 के माध्यम से अब 12,523 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेेेदन प्रक्रिया जारी है।
कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ के 12 हजार से अधिक पदों की भर्ती वाली इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in के होम पेज पर दिए लॉग-इन सेक्शन में दिए गए लिंक से पहले पंजीकरण और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना SSC MTS अप्लीकेशन 2023 सबमिट कर सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
MTS परीक्षा से 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां..
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को SSC MTS परीक्षा 2022 के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। SSC एमटीएस नोटिफिशन 2023 के अनुसार वे ही उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने 17 फरवरी 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसका अर्थ है कि इस बार की हाई स्कूल (सेकेंड्री) परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं है।
8 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए..
दूसरी तरफ, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

More Stories
देवीधुरा में आस्था का महासंगम, ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आगाज..
कालीमठ में भक्तिमय हुआ माहौल, मां कालीमाई की दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ..
यमुनोत्री धाम में रिकॉर्डतोड़ भीड़, 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..