UKPSC समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर निकाली गई भर्ती..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य के कई विभागों में समूह-ग के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के माध्यम से समूह-ग के 223 पदों को भरा जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए UKPSC की वेबसाइट http://psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।ऑनलाइन आवेदन पत्र 28 फरवरी तक जमा किए जाएंगे तथा 7 मार्च से 16 मार्च तक संशोधन और परिवर्तन किया जा सकता है। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। योजना बनाई गई है कि परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा।
निकली गई भर्तियों के विभाग एवं पद..
1- महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पद
2- सहकारी समितियों में 3
3– उच्च शिक्षा विभाग में 2
4- खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13
5- डेरी विकास विभाग में 1
6- कृषि विभाग में 38
7- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22
8- अर्थ एवं संख्या विभाग में 125

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..