 
                उत्तराखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 287 पदों पर भर्ती को हरी झंडी..
उत्तराखंड: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड सरकार ने डॉक्टरों के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। शासन ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती के माध्यम से और 56 पद बैकलॉग कोटे से भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और नागरिकों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रदेश में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एक बड़ा कदम है। सूत्रों के अनुसार चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी होते ही पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने हाल के वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कई नई पहलें शुरू की हैं। इसमें नए अस्पतालों का निर्माण, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती और टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार शामिल है। नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों को विशेष रूप से पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा, ताकि ग्रामीण जनसंख्या को भी समय पर इलाज मिल सके।

 
                                         
                                         
                                        
More Stories
फूलों की घाटी में खत्म हुआ पर्यटन सीजन, इस बार घटे पर्यटक और आय दोनों..
सीएम धामी के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात, रेल मंत्रालय ने बढ़ाई ट्रेन की आवृत्ति..
PM मोदी के हाथों होने वाले सैन्य धाम उद्घाटन से पहले बड़ा विवाद, पीएमओ तक पहुंची शिकायत..