September 20, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

इन राशि के जातकों को होगा आज धन लाभ..

इन राशि के जातकों को होगा आज धन लाभ..

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है

मेष- कार्यक्षेत्र में अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

वृषभ- आज आपकी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन- आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति सुधार बनेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क- सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी।

सिंह- आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच समझकर लें, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का सबब बन सकते हैं। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा आपसी विश्वास बढ़ेगा।

कन्या- आज का दिन सकारात्मक फल से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

तुला- कार्यस्थल पर चल रही चुनौती समाप्त होगी, कार्य सामान्य गति से चलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी सकारात्मक है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं। जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे। व्यापारी वर्ग आज किसी कंपनी से कोई बड़ा अनुबंध कर सकते हैं।

धनु- आज किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें। समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी छवि में सुधार होगा।

मकर- आज का दिन सुख व समृद्धि से भरपूर होगा। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। छात्रों के लिए दिन काफी अच्छे फल लेकर आ रहा है। विरोधी परास्त होंगे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ- आज बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किंतु आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है।