पुरोला विधायक ने जताया सीएम धामी का आभार, कहा घोटाले की रकम की रिकवरी की जाए..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए उत्तराखंड के उद्यान निदेशक हरमिन्दर सिंह बवेजा को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद दुर्गेश लाल ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। बता दें हरमिन्दर सिंह बवेजा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप थे।
विधायक ने जताया सीएम का आभार..
पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने सीएम धामी का आभार जताते हुए कहा कि हरमिन्दर सिंह बवेजा हिमाचल प्रदेश से ब्लैकलिस्ट होने के बाद उत्तराखंड में आए। उत्तराखंड में आकर उन्होंने बागवानी को कमजोर करने का काम किया है। बवेजा के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दुर्गेश लाल ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की जगह सलाखों के पीछे है। विधायक ने कहा बवेजा ने प्रदेश में जो भी घोटाले की रकम हजम की है उसकी भी रिकवरी उससे की जानी चाहिए।
कई आरोपों से घिरे हैं हरमिन्दर सिंह..
आपको बता दें कि उद्यान निदेशक हरविंदर सिंह बवेजा पर अपने कार्यकाल के दौरान केवल पुरोला क्षेत्र में नर्सरी में भ्रष्टाचार के आरोप के अलावा भी उन पर बीज खरीद को लेकर गंभीर आरोप लग चुके हैं। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट से बस फाइनल डिसीजन आना बाकि है।

More Stories
एम्स ऋषिकेश में मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांट विभाग की स्थापना को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा..
वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ी, स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट, पौड़ी के DFO हटाए गए..
चमोली में भीषण हादसा, कार खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत..