
राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं साबरमति आश्रम..
देश-विदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंची हैं। अहमदाबाद में उन्होंने सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर चरखा चलाया। उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं। आपको बता दे कि वह गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। वहीं शाम में वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।
More Stories
कर्क और सिंह राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा..
कर्क और मकर राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर..
इन चार राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे मनचाहे परिणाम..