प्रदेश में फिर बढ़ा बिजली संकट..
उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर बिजली की मांग बढ़ने से कटौती शुरू हो गई है। गुरुवार को ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े कस्बों तक कटौती की गई। बारिश के बीच उमस की वजह से बिजली की मांग कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को उपलब्धता कम होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों, फर्नेश इंडस्ट्रीज, छोटे और बड़े कस्बों में भी करीब दो से तीन घंटे की कटौती हुई।
यूपीसीएल प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार के लिए बिजली की मांग 52.01 मिलियन यूनिट आंकी गई है, जिसके सापेक्ष केंद्रीय पूल, राज्य व अन्य माध्यमों से 45.69 एमयू बिजली उपलब्ध है। बाकी 6.32 एमयू बिजली को एनर्जी एक्सचेंज के माध्यम से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 400 से ज्यादा संक्रमित..
देहरादून में नशे के खिलाफ विशेष मुहिम, स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों तक दिलाई जाएगी शपथ..
दुर्गम जंगलों में भी रहेगी पैनी नजर..