मदरसे की जगह पर बनेगा पुलिस स्टेशन, हल्द्वानी हिंसा पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन..
उत्तराखंड: हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उनका कहना हैं कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।
सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।

More Stories
दीपावली पर घर जाने वालों को राहत, कई विशेष ट्रेनों का हरिद्वार और रुड़की में ठहराव..
पुरानी ACP व्यवस्था की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा..
हरिद्वार में कुंभ की तैयारियां तेज, फ्लाईओवर से पुरानी इमारतों तक दिखेगी धार्मिक विरासत की झलक..