11 अप्रैल को पीएम मोदी हरिद्वार में करेंगे चुनावी जनसभा..
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी 11 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। पीएम के कार्यकम के चलते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं टाल दी गई हैं। पीएम मोदी हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी चुनावी जनसभा हरिद्वार स्थित भल्ला इंटर कॉलेज में होगी। बता दें कि इस से पहले पीएम मोदी नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए रूद्रपुर आए थे। जहां उन्होंने चुनावी लोकसभा को संबोधित किया था।
आपको बता दें कि पहले पीएम मोदी के जनसभा का कार्यक्रम 12 अप्रैल को बना था। वहीं 11 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ की भी रैली थी। लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते योगी के प्रचार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि योगी या तो 10 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। या फिर 13, 14 अप्रैल को उनकी चुनावी सभाएं हो सकती हैं।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..