यमुनोत्री हाईवे पर तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे तीर्थ यात्री..
उत्तराखंड: पुलिस प्रशासन की लापरवाही व अनदेखी के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थ यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां मंगलवार को धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राड़ी टॉप से लेकर दोबाटा तक यात्री तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे। हालांकि सूचना के बाद पुलिस के दो सिपाई मौके पर पहुंचे, जिसके बाद यात्रियों और चालकों की मदद से जाम खुलवाया जा सका।
आपको बता दे कि मंगलवार को धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड से पोल गांव तथा ओरछा बैंड से राड़ी टॉप तक जाम लगा रहा। यहां ऋषिकेश से यमुनोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद गंगोत्री धाम को जाने वाले तीर्थयात्री तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। लम्बे समय तक जाम को खुलते न देख यात्री अपने-अपने वाहनों से बाहर उतरे ओर खुद ही जाम को खुलवाने में जुट गए। इसके बाद भी जब स्थिति नही सुधर पाई तो यात्रियों ने इसकी सूचना जिला व पुलिस प्रशासन को दी। कड़ी मशक्कत के बाद 11:30 बजे यातायात सुचारू किया जा सका।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू