बारिश-बर्फबारी में भी नहीं डिगी बाबा के भक्तों की आस्था..
सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम रवाना हुए 2584 यात्री..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। धाम में बारिश और बर्फबारी जारी है। लेकिन इसके बाद भी बाबा के केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोनप्रयाग से सुबह छह बजे तक 2584 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। वहीं, धाम में पहले से मौजूद श्रद्धालुओं को टोकन व्यवस्था के जरिए दर्शन कराए जा रहे हैं।
वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..