हेमकुंड साहिब में हार्ट अटैक से तीर्थयात्री की मौत..
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आई गुजरात की एक महिला तीर्थयात्री की मंगलवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुषमा जुनेजा (59) पत्नी जयप्रकाश जुनेजा, निवासी-बी-2, 402 नक्षत्र प्लेटनम साईटीर्थ रेजीडेंसी पालनपुर पारिया रोड सूरत सिटी नवयुग कॉलेज गुजरात अपने पति के साथ हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आई थीं। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर सुषमा को कंडी के सहारे घांघरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया।

More Stories
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत, रुद्रप्रयाग-चोपता बस सेवा का शुभारंभ..
केदारनाथ धाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, विधायक का ग्राउंड निरीक्षण..
बद्रीनाथ में अब नियमों का सख्त पालन, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लेनी होगी मंजूरी..