September 16, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

इस PCS अधिकारी के खिलाफ CM धामी ने दी विजिलेंस जांच की अनुमति..

इस PCS अधिकारी के खिलाफ CM धामी ने दी विजिलेंस जांच की अनुमति..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के लिए अपनी अनुमति दे दी है। पीसीएस अधिकारी निधि यादव का नाम एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

सीएम धामी ने पीसीएस निधि यादव के खिलाफ जांच के लिए अनुमति दे दी है। बता दें कि विजिलेंस अधिष्ठान ने सीएम धामी से इसकी मांग की थी। आपको बता दे कि विजिलेंस ने पिछले दिनों निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। जिसमें आय से अधिक संपत्ति होने का जिक्र किया गया था। इन आरोपों के चलते पिछले दिनों निधि यादव का प्रमोशन भी नहीं हो सका था। मिली जानकारी के अनुसार जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिए गए हैं।

विवाद बढ़ने के बाद मिली विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति..

शासन ने निधि यादव की फाइल को काफी लंबे समय तक अपने पास रखा। विवाद बढ़ने के बाद अब विजिलेंस को इस मामले में खुली जांच की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निधि यादव विवादों में आई हो। इस से पहले भी निधि यादव आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में आई थी। हालांकि तब ये मामला कोर्ट में चला गया था।