अब पदक विजेता खिलाड़ियों को पीसीएस में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं से पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की शुरुआत होगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर आयोग को माध्यमिक शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी व वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षा में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए। प्रदेश में पहली बार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञप्ति लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ राज्य के उन खिलाड़ियों को मिलेगा। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर खेलों में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पूर्व में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं देते थे। जिसके कारण पलायन की समस्या थी। लेकिन अब सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलने से खिलाड़ी अपने राज्य में ही सेवाएं देंगे। प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की शुरुआत की गई। इसका परिणाम भी बड़ा होगा। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिससे राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित होंगे और खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..