टिहरी से पौड़ी जाने वालों के लिए ये मोटर मार्ग रहेगा तीन दिन बंद..
उत्तराखंड: टिहरी से पौड़ी जाने वालों के लिए जरुरी खबर सामने आए रही हैं बता दे कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग को लेकर डीएम ने तीन दिन बंद रखने के निर्देश जारी किया है। बताया जा रहा है कि रेल विकास निगम द्वारा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक पूरी देवप्रयाग गजा जाजल मोटर मार्ग में स्थित पुल की भार वहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इस बीच मार्ग पर आवाजाही ठप रहेगी।
जानकारी के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग स्थित किमी 1 पर पुल की भार क्षमता मूल्यांकन कार्य को लेकर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखना अनिवार्य है। जिसको देखते हुए आगामी 25 से 27 जुलाई तक पूरे तीन दिनों के लिए पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहेगा।
बता दे कि इस मोटर मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने परिवहन विभाग व पुलिस को इस दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दे दिए हैं।

More Stories
मानसून को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए बनाई विशेष कार्ययोजना..
पर्वतीय क्षेत्रों को मिलेगी नई उड़ान, उत्तराखंड में 5 नए हेली रूटों पर जल्द शुरू होंगी नियमित सेवाएं..
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में मैराथन, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन..