पौड़ी में बाघ का आतंक, DM ने इन 9 स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की..
उत्तराखंड: पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बाघ का आतंक देखने को मिल रहा हैं। जिसके चलते क्षेत्र के लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए दर्जनों स्कूलों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। बता दें विकासखंड द्वारीखाल के तहसील जाखणीखाल के अंतर्गत ग्राम ठागर के खोली तोक में बीते शनिवार को सात साल के बच्चे पर बाघ ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। बच्चे का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में बाघ की बढ़ती सक्रियता और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कैंडुल ठाकुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैंडुल, ठागर, डलग्वाडी, नेरुल ,बागी, हतनूड, पोगठा, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय हतनूड में सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।


More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..