October 18, 2024

मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास का निधन..

मशहूर गज़ल गायक पंकज उधास का निधन..

 

देश-विदेश: गजल गायक पंकज उधास चारण का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें की सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। सिंगर के परिवार ने एक स्टेटमेंट रिलीज करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है। स्टेटमेंट जारी कर उन्होंने लिखा ‘बडे ही भारी मन से हम आपको ये जानकारी दे रहे है कि लंबी बीमारी के चलते पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। आज सुबह 11 बजे मुंबई में पंकज उधास का निधन हुआ। बता दें की बीते काफी समय से वो मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में एडमिट थे। अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। खबरों की माने तो कुछ महीने पहले ही पंकज उधास का कैंसर डिटेक्ट हुआ। बीते कुछ महीनों से उन्होंने किसी से मुलाकात भी नहीं की। गजल गायक का मुंबई में कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। गजल गायिकी की दुनिया में पंकज उधास काफी फेमस थे। ‘चिट्ठी आई है’ गजल से उन्हें फेम मिला। 1986 में रिलीज हुई ये गजल फिल्म नाम की थी। पंकज ने ‘ये दिल्लगी’, ‘चले तो कट ही जाएगा’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, और ‘तेरे बिन’ आदि कई गजलों में अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘ना कजरे की धार’ आदि पंकज के कुछ फेमस गानें हैं। साल 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।